क्रिकेट

Asia Cup 2023: क्या एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर होगा ये खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 17, 2023, 02:45 PM IST

Asia Cup 2023, Team India Squad: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में एशिया कप का आगाज होने वाला है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में और 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज पर एक बार फिर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Image

(शॉट लगाते हुए संजू सैमसन। फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Asia Cup 2023, Team India Squad: एशिया कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें उतरेंगी। इसको लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। अब सबकी नजर भारतीय टीम पर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम का धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन टीम से बाहर हो सकता है। बीसीसीआई एशिया कप के लिए 20 अगस्त को टीम का ऐलान कर सकता है। वहीं, चोटिल केएल राहुल और श्रेयस अय्यर लगभग फिट हो चुके हैं।

संजू का विंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन रहा

28 साल के बल्लेबाज संजू सैमसन को वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में शामिल किया गया था। इस दौरान उनका बल्ला शांत रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे मुकाबले में उन्होंने कुल 60 रन बनाए थे, जबकि टी20 की बात करें तो पांच मैचों में कुल 32 रन बनाए थे। पांच टी20 मैचों में से संजू को सिर्फ तीन मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था।

संजू का टी20 और वनडे में ऐसा रहा है प्रदर्शन

2014 में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन अभी तक वनडे और टी20 में 35 मैच खेल चुके हैं। संजू ने 22 टी20 में 131.62 की स्ट्राइक रेट से कुल 333 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वहीं, उन्होंने 13 वनडे में 104 की स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी जमाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article