क्रिकेट

IPL 2025: कप्तान के तौर पर रियान पराग की होगी छुट्टी, इस मैच में संजू सैमसन की वापसी तय

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अब टीम अपने स्थायी कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में उतरेगी। सैमसन अब तक बतौर इंपैक्ट खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें एनसीए से हरी झंडी मिल गई है। विकेटकीपिंग के साथ-साथ अब वह टीम की कमान संभालने के लिए भी फिट हैं।

Image

रियान पराग (साभार-X)

IPL 2025: 5 अप्रैल, दिन शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम बदले हुए कप्तान के साथ उतरेगी। इस मुकाबले में राजस्थान के सामने पंजाब किंग्स की टीम होगी जो लगातार दो मुकाबला जीत चुकी है। दरअसल शुरुआती 3 मैचों में राजस्थान की कमान युवा रियान पराग के कंधों पर थी। संजू सैमसन टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन कप्तानी नहीं कर रहे थे। रियान पराग ने बतौर कप्तान 3 मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की। शुरुआती दो मुकाबला हारने के बाद पराग की कप्तानी में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया था।

एनसीए से मिली सैमसन को हरी झंडी

संजू सैमसन को आईपीएल में विकेटकीपिंग करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से मंजूरी मिल गई है। अब राजस्थान सैमसन की कप्तानी में खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी में खेली गई टी20 श्रृंखला के दौरान तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सैमसन के दाहिने हाथ की बीच की उंगली में चोट लग गई थी, जिसकी उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। वह राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल में पहले तीन मैच में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले थे। उनकी जगह रियान पराग ने कप्तानी का दायित्व संभाला था।

राजस्थान रॉयल्स ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को विकेटकीपिंग करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से मंजूरी मिल गई है। वह टीम के पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।’’ राजस्थान रॉयल्स को पहले तीन मैच में से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article