क्रिकेट

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए ICC ने इन दो खिलाड़ियों को किया नामित

ICC Men’s POTM nominees for March 2026: ICC उसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड देता है, जो उस महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जिताने में बेहद ही अहम भूमिका निभाई थी।

Image

प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड (फोटो साभार- ICC)

ICC Men’s POTM nominees for March 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी ने मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामांकित किया है। इन दो खिलाड़ियों के अलावा दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को नामांकन में शामिल किया है। इन तीनों में से किसी एक खिलाड़ी को ही प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से नवाजा जाएगा।

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह का नाम

ICC उसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड देता है, जो उस महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। संजू सैमसन ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जिताने में बेहद ही अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में जीत के दरवाजे तक पहुंचाया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद ही जरूरी मुकाबले में भी उन्होंने आक्रामक पारी खेलकर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। संजू सैमसन शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, एक बार टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था। वह टी-20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' बने थे।

संजू सैमसन की तरह जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी धारदार और घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्डकप जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 विश्वकप फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह 'प्लेयर आफ द मैच' बने थे। बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के बेहद अहम मुकाबले में भी दो विकेट लिए थे। इसमें फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर का विकेट भी शामिल था।

कॉनर एस्टरहुइजन को भी मिला नामांकन

इन दोनों के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को भी इस अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में गुजरी T20 इंटरनेशनल सीरीज में 5 मैचों में 50 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए थे।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!