क्रिकेट

अगर नॉकआउट में हो जाए IND vs PAK तब क्या करेगा पाकिस्तान, सलमान अली आगा ने दिया जवाब

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है, लेकिन आईसीसी ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रतिक्रिया दी है।

salman ali agha

सलमान अली आगा (साभार-X)

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा या नहीं, इस पर तो पाकिस्तान सरकार ने फैसला ले लिया है, लेकिन एक सवाल जस का तस अब भी बना हुआ है कि अगर भगवान ने करे भारत और पाकिस्तान का सामना नॉकआउट मैच यानी सेमीफाइनल और फाइनल में पड़ जाए तो ऐसी स्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का क्या स्टैंड होगा?

यही सवाल जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा से किया गया तो उन्होंने पहली बार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीम सरकार के आदेश का पालन करेगी, जैसा कि उन्होंने ग्रुप स्टेज के मैच में किया था।

सलमान ने कहा “भारत के खिलाफ मैच हमारे नियंत्रण में नहीं है। यह सरकार का फैसला था और अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में उनके खिलाफ खेलना पड़ा, तो हमें उनसे सलाह लेनी होगी और उनके सुझावों पर अमल करना होगा,” बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यह निराशाजनक है कि वे 2026 के टी20 विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं: “बांग्लादेशी हमारे भाई हैं; यह खेदजनक है कि वे टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।

सेमीफाइनल में हो सकती है समस्या

भारत के खिलाफ अगर पाकिस्तान मुकाबला नहीं खेलता है तो 2 प्वाइंट गंवा सकता है। ऐसी स्थिति में उसके सुपर 8 में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लग सकता है। भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की हालत में उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ अपने मैच जीतने होंगे। अगर वे एक भी मैच हार जाते हैं, तो उनके अधिकतम चार अंक ही होंगे और सहयोगी टीमों में से किसी एक के उनसे आगे निकलने की संभावना बढ़ जाएगी। पाकिस्तान के लिए एक और चिंता का विषय बारिश है। कोलंबो में मौसम खराब हो सकता है और कुछ मैच रद्द भी हो सकते हैं, जिससे उनके लिए हर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है।

इससे पहले सुरक्षा संबंधी कारण बताकर बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया था, जिस पर आईसीसी ने कड़ी कार्रवाई की और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article