
World Cup 2023 Match Highlights: श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका ने दी 102 रन से करारी मात, शनाका की टीम ने आसानी से नहीं मानी हार
SA vs SL Live Cricket Score, South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023 Live Cricket Score Online (दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रन 102 के अंतर से मात देकर विश्व कप 2023 में जीत के साथ शुरुआत की। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक, रासी वान डर डुसें और एडेन मार्करम की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में विकेटों की पतझड़ के बीच श्रीलंकाई टीम ने आसानी से हार नहीं मानी और 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर ढेर हुई। मैच में कुल 754 रन बने जो कि विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनने का नया रिकॉर्ड है।ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), टेम्बा बावूमा, रासी वान डर डुसें, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी।श्रीलंका: पथुम निशंका, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दसुन शनाका(कप्तान), दुनिथ वेललागे, कसुन रंजीथा, दिलशान मधुशंका, मतीक्षा पथिराना।