क्रिकेट

SA vs SL 1st Test Live Cricket Score Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

South Africa vs Sri Lanka 1st Test Match Live telecast in India, SA vs SL Live Score Streaming Online: द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार (27 नवंबर 2024)से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका और द.अफ्रीका के बीच मैच
  • डरबन में खेला जाएगा पहला टेस्ट
  • भारत में ऐसे देख सकते हैं लाइव

South Africa vs Sri Lanka 1st Test Match Live telecast in India, SA vs SL Live Score Streaming Online: द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार (27 नवंबर 2024)से खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन डरबन स्थित स्टेडियम में किया जाने वाला है। ये दोनों टीमें अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दावेदारी में हैं। पर्थ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 ओपनर में अपनी जीत के बाद भारत ने WTC तालिका में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर खिसक गया है और इंग्लैंड भीड़ भरे शीर्ष छह में बीच में है।

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में 31 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें श्रीलंका ने 16 और द.अफ्रीका ने 9 से जीत दर्ज की है और 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 2021 में दोनों टीमों के बीच पिछली सीरीज में घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि, श्रीलंका ने इससे पिछली दो सीरीज - 2018 (घरेलू) और 2019 (विदेशी) में जीत दर्ज की थी।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कब खेला जाएगा (South Africa vs Sri Lanka 1st Test Match Date)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बुधवार (27 नवंबर 2024) से खेला जाएगा।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (South Africa vs Sri Lanka 1st Test Match Venue)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डरबन स्थित कींग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला पहला टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (South Africa vs Sri Lanka 1st Test Match Time)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 1:00 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 12:30 PM बजे होगा।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (South Africa vs Sri Lanka 1st Test Match On Tv)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच को भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (South Africa vs Sri Lanka 1st Test Match Live Streaming)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को भारत में जियो सिनेमा एप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!