New Zealand vs South Africa First Semi Final Highlights: फिन ऐलन ने जड़ा आतिशी शतक, दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहला सेमीफाइनल हाईलाइट्स: न्यूजीलैंड ने कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट के अंतर से रौंदकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
New Zealand vs South Africa First Semi Final Highlights: फिन ऐलन ने जड़ा आतिशी शतक, दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 20 ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर का हाल बेहाल हो गया था। 10.1 ओवर में 77 रन पर 5 विकेट दक्षिण अफ्रीका ने गंवा दिए थे। ऐसे में मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया। यानसेन ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 169 रन बना सकी। यानसेन 55 (30) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के जड़े। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34(27), ट्रिस्टन स्टब्सने 29(24) रन की पारी खेली। कीवी टीम के लिए 2-2 विकेट कोल मैक्कॉन्की,मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने लिए। एत-एक विकेट लॉकी फर्ग्युसन और जिमी नीशम के खाते में गया।
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम विजय रथ पर सवार है और सात मैच में सात जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंची है। कीवी टीम को इस सफर में दो बार हार का सामना करना पड़ा।दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। ऐसे में एडेन मार्करम की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने की है। न्यूजीलैंड की साल 2021 में फाइनल में पहुंची थी। मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम पांच साल बाद उस कारनामे को दोहराने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दम है। ऐसे में दोनों के बीच आज के सेमीफाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
