RR vs MI Match Live Streaming: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला है। मुंबई की कमान पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव को संभालनी पड़ी थी, लेकिन इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की वापसी तय मानी जा रही है। दूसरी तरफ इस बार रियान पराग ने अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है। अब तक हुए दोनों मैच में उसने जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में राजस्थान एक बदलाव के साथ उतर सकती है। वहीं मुंबई में हार्दिक पांड्या के रुप में बदलाव हो सकता है।
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान की टीम 2 मैच में 4 प्वाइंट और +2.233 के नेट-रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई ने अब तक दो मैच खेले हैं और 2 प्वाइंट के साथ टीम छठे पायदान पर है। लेकिन यह मुकाबला नया है और जीत दर्ज करने के लिए दोनों टीमों को अपना बेस्ट देना होगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान बनाम मुंबई का मैच (RR vs MI Match Date)
राजस्थान बनाम मुंबई का मैच 7 अप्रैल यानी मंगलवार को होगा।
कहां होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान बनाम मुंबई का मैच (RR vs MI Match Venue)
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आज का मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान बनाम मुंबई का मैच (RR vs MI Match Timing)
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में राजस्थान बनाम मुंबई का मैच (RR vs MI Match On Tv)
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें आईपीएल 2026 में राजस्थान बनाम मुंबई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (RR vs MI Match Live Streaming)
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
राजस्थान और मुंबई की टीम-
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें Rr vs Mi Live Score छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
