RR vs MI Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला राजस्थान अपने होमग्राउंड गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। मुंबई के खिलाफ इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस अब तक दो मैच खेल चुकी है जहां उसे एक में जीत और दूसरे में हार मिली है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
आज के मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है। पिछले मुकाबले में मुंबई के कप्तान पूरी तरह से फिट नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। अगर हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में वापसी करते हैं तो किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। इस बात की संभावना अधिक है कि मिचेल सैंटनर को बाहर कर दिया है।
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम जीत की पटरी पर सवार है। ऐसे में शायद ही रियान पराग किसी बदलाव के पक्ष में हो। पहले दो मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। राजस्थान अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। डोनोवन फरेरा की जगह दसुन शनाका को मौका मिल सकता है।
आज के मैच में राजस्थान और कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
