क्रिकेट

IPL: ना डिविलियर्स, ना गेल.. . इस खिलाड़ी के सामने उड़ जाती थी कप्तान गौतम गंभीर की नींद

गौतम गंभीर ने बताया है कि आईपीएल में बतौर कप्तान उनकी रातों की नींद किस बल्लेबाज ने उड़ाईं। ये काम एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे धाकड़ प्लेयर नहीं कर पाए लेकिन एक भारतीय ने ये काम किया था।

Image

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को शानदार खिलाड़ी बताया है
  • गंभीर ने कहा रोहित बतौर कप्तान उड़ा देते थे उनकी रातों की नींद
  • किसी और बल्लेबाज के लिए उन्होंने नहीं बनाए प्लान

मुंबई: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब दिलाने वाले कप्तान और टीम के मौजूदा गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गंभीर को एक मजबूत खिलाड़ी और गंभीर कप्तान माना जाता है जो किसी से टकराने से नहीं डरता। ऐसे में उन्होंने बताया है कि एक खिलाड़ी ऐसा है जो आईपीएल में कप्तान के रूप में उनकी रातों की नींद उड़ा देता था।

रोहित शर्मा ने उड़ाई मेरी रातों की नींद

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए मेरे पूरे आईपीएल करियर में कप्तान के रूप में सिर्फ एक खिलाड़ी ने मेरी रातों की नींद उड़ाई है। आईपीएल में एकमात्र खिलाड़ी है जिसने मुझे डर लगा है और वो हैं रोहित शर्मा। एक ही खिलाड़ी ने मुझे स्लीपलेस नाइट दी है, ना क्रिस गेल, ना एबी डिविलियर्स केवल रोहित शर्मा। रोहित शर्मा के लिए मुझे ए, बी और यहां तक की सी प्लान भी तैयार करना पड़ता था। अगर रोहित ने अपनी लय हासिल कर ली तो मुझे नहीं लगता है कि कोई उन्हें रोक नहीं सकता है।

एक ओवर में 30 रन भी बना सकते हैं रोहित

गंभीर ने आगे कहा, मैंने आईपीएल में रोहि त शर्मा के अलावा और किसी के लिए कोई योजना नहीं बनाई। कई बार ऐसे मौके आए जब मैंने खिलाड़ियों के विजुअल देखे तो प्लान ए काफी होता था। लेकिन रोहित शर्मा को लेकर एक रात पहले मुझे सोचना पड़ता था कि अगर ये नहीं चला तो मुझे वो करना पड़ेगा। अगर वो भी नहीं चला तो अलग योजना बनानी पड़ेगी। सुनील ने अपने चार ओवर कर लिए तो बाकी के 16 ओवर कौन फेंकेगा। अगर सुनील के ओवर खत्म हो गए हैं और रोहित मैदान पर हैं तो वो एक ओवर में 30 रन भी बना सकते हैं। मुझे बतौर कप्तान उनके खिलाफ डर लगता था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article