क्रिकेट

रोहित शर्मा ने आईपीएल में पूरा किया मुंबई इंडियनस के लिए दोहरा शतक,सचिन ने दिया स्पेशल गिफ्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 27, 2024, 10:17 PM IST

Rohit Sharma's 200th Match for Mumbai Indian: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को मैदान में उतरते ही एक स्पेशल उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं।

Image

सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले तीसरे प्लेयर बने रोहित शर्मा
  • रोहित से पहले विराट कोहली और एमएस धोनी कर चुके हैं ऐसा
  • रोहित मुंबई इंडियन्स से पहले थे डेक्कन चार्जर्स के सदस्य

हैदराबाद: मुंबई इंडियन्स के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले ये कारनामा विराट कोहली और एमएस धोनी कर चुके हैं। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा मैच 239 मैच खेले हैं। वहीं एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 221 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा को मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने इस स्पेशल उपलब्धि हासिल करने के अवसर पर हिटमैन को 200 नंबर की मुंबई इंडियन्स की जर्सी टीम हडल में भेंट की।

200वें मैच में खेली 12 गेंद में 26 रन की पारी

रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत मैच में जीत के लिए 278 लक्ष्य का पीछा करते हुए की। उन्होंने इशान किशन के साथ मिलकर 3 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। 66 के स्कोर पर रोहित शर्मा 12 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 3 छक्का जड़ा। रोहित ने 200वें मैच में 216.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

अबतक रोहित ने खेले हैं कुल 245 मैच

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 245 मैच खेले हैं जिसमें से 200 मैच उन्होंने मुंबई इंडियन्स के लिए खेले हैं। वहीं 45 मैच उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले। रोहित शर्मा ने इस दौरान खिताबी जीत हासिल की। साल 2009 में रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल चैंपियन बने थे। इसके बाद उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 बार खिताब अपने नाम किया। रोहित 6 बार आईपीएल चैंपियन बन चुके हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article