क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने से पहले भारतीय खिलाड़ी होली के रंग में डूबे नजर आए, रोहित-कोहली का वीडियो हुआ वायरल [देखें Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 09:58 PM IST

Indian vs Australia 4th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी रंगों में डूबे नजर आए।

Image

भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य होली खेलते हुए। (फोटो - बीसीसीआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Indian vs Australia 4th Test: भारतीय टीम के खिलाड़ी होली का रंग में डूबे नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में उतरने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में जमकर होली खेली। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी एक दूसरे को रंग लगाते हुए दिखें। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए। इसके बाद उनका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इन खिलाड़ियों ने शेयर की फोटो

होली के रंग में डूबने के बाद खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। इसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अलावा सूर्यकुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने फोटो शेयर की। इसके अलावा इशान किशन और शुभमन गिल एक वीडियो में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

होली के एक दिन बाद शुरू होगा मुकाबला

होली के एक दिन बाद यानी 9 मार्च से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और अंतिम टेस्ट मुकाबला शुरू होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी दम दिखने उतरेंगे। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में जीत हासिल कर भारत 2-1 से आगे है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article