क्रिकेट

Rishabh Pant Update: गजब रफ्तार से ठीक हो रहे हैं ऋषभ पंत, अब सीधे यहां पहुंच गए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 2, 2023, 06:26 PM IST

Rishabh Pant Update: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। ऋषभ पंत इन दिनों बेंगलोर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं। वे काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे।

Image

ऋषभ पंत और शिखर धवन। (फोटो- Instagram)

Rishabh Pant Update: कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने वाले भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर अच्छी खबर आई है। ऋषभ पंत अभी बेंगलोर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं। इस दौरान टीम इंडिया के साथ और पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के साथ मैदान पर नजर आए। धवन ने अपने सोशन मीडिया पर ऋषभ पंत के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो के सामने आने के बाद उनके फैंस कयास लगाने लगे हैं कि वे जल्द ही क्रिकेट मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

रिहैब से गुजर रहे हैं पंत

ऋषभ पंत तेजी से रिकवर हो रहे हैं। वे वर्तमान में एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं। एनसीए में स्पोर्ट्स एक्सपर्ट फिजियो मौजूद हैं। इसलिए वे एनसीए पहुंचे हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि अभी भी उनको मैदान पर वापसी करने में समय लगेगा।

एयरपोर्ट से बिना सपोर्ट के बाहर निकलते दिखे थे पंत

पिछले साल दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने वाले ऋषभ पंत पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले हुए नजर आए थे। वे बिना बैसाखी के बाहर आते दिखे। इस दौरान ने अपने फैंस को जवाब भी देते हुए नजर आए थे। इससे पहले भी ऋषभ छत पर बैसाखी के साथ और स्विमिंग पूल में बिना किसी सपोर्ट के चलते हुए नजर आए थे।

दिसंबर 2022 को हुआ था कार एक्सीडेंट

ऋषभ पंत दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। दिल्ली से अपने घर जाते समय उनकी कार एक्सीडेंट हो गई थी। ऋषभ अपनी मां को सरप्राइज देने के इरादे से घर जा रहे थे। कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को आनन-फानन में देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article