क्रिकेट

Rishabh Pant Update: ड्रॉ की खुशी के बीच टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोट के कारण बाहर हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant Update: 5वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण ऋषभ पंत सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह 5वें टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज को स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है।

Image

ऋषभ पंत (साभार- BCCI)

Rishabh Pant Update: भारत ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ करा लिया। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार शतकीय पारी खेली। जडेजा 107 तो सुंदर 101 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। दोनों ने 5वें विकेट के लिे 203 रन की अटूट साझेदारी की और टीम इंडिया के मैच ड्रॉ करा लिए। हालांकि, ड्रॉ करने की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी क्योंकि टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई। दरअसल 5वें टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने कन्फर्म कर दिया कि ऋषभ पंत इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पहली पारी के दौरान पंत को रिवर्स स्विप करते हुए क्रिस वोक्स की गेंद पैर के अंगूठे पर जा लगी थी, जिसके बाद स्कैन में पता चला कि उन्हें फ्रैक्चर है। मैच के बाद बीसीसीआई ने पंत के बारे में जानकारी देते हुए लिखा "ऋषभ पंत, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया, अब सीरीज़ के पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नज़र बनाए रखेगी और टीम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। टीम में ऋषभ पंत के स्थान पर तमिलनाडु के नारायण जगदीशन को पाँचवें टेस्ट के लिए स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। 5वां टेस्ट 31 जुलाई से ओवल, लंदन में खेला जाएगा। हालांकि, जगदीशन के खेलने की संभावना न के बराबर है और ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय है।

5वें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कम्बोज, अर्शदीप सिंह, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर)।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article