क्रिकेट

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स से कहां हो गई चूक? कप्तान पंत ने बताई हार की वजह

Rishabh Pant on Delhi Capitals defeat: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 20वें मैच में एमआई से 29 रन की हार के लिए पावरप्ले में अपनी टीम की बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया।

Image

ऋषभ पंत (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया
  • प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर पहुंची दिल्ली
  • पंत ने गेंदबाजों बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार

Rishabh Pant on Delhi Capitals defeat: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने पहले 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 205 रन ही बना पाई और 29 रनों से हार गई। दिल्ली को सीज़न की चौथी हार का सामना करना पड़ा, जबकि एमआई ने लगातार 3 हार का सामना करने के बाद अपना खाता खोला। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पंत ने स्वीकार किया कि वे मैच जीतने की दौड़ में थे, लेकिन पावर प्ले में धीमी शुरुआत के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा।

ऋषभ पंत ने वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 20वें मैच में एमआई से 29 रन की हार के लिए पावरप्ले में अपनी टीम की बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली कैपिटल्स की डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी और वार्नर 10 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के 75 की तुलना में DC पहले 6 ओवरों में केवल 46 रन बनाने में सफल रहा। पंत ने कहा कि- 'हमने अगले कुछ ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन कई ओवरों तक लगातार 15 रन प्रति ओवर बनाना आसान नहीं है। हमें पॉवरप्ले में ज्यादा रन बनाने चाहिए थे। '

एनरिच नॉर्टजे का ओवर गेमचेंजर साबित हुआ

पंत ने यह भी स्वीकार किया कि डेथ ओवरों में लीक हुए रन डीसी के लिए गेम-चेंजिंग साबित हुए। एनरिच नॉर्टजे का 32 रन वाला ओवर इस सीजन का सबसे महंगा ओवर है। इस पर पंत ने कहा कि 'हां, हमारे कुछ ओवर (गेंद से) खराब रहे, लेकिन कई बार ऐसा होता है। गेंदबाजों को विकेट में गेंद डालने की जरूरत थी, धीमी गेंदें और विविधताएं महत्वपूर्ण थीं। गेंदबाजों को परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझने की जरूरत थी। मुझे लगता है हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है - डेथ ओवरों की गेंदबाजी और हमारी बल्लेबाजी भी।'

आखिरी स्थान पर पहुंची दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट में लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी शिकस्त के बाद सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में उन्हें अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी और बचे हुए 10 में से आठ मुकाबले जीतने होंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article