क्रिकेट

क्या होता है रेस्ट डे? जिसकी 15 साल बाद हो रही है टेस्ट क्रिकेट में वापसी

टेस्ट क्रिकेट में 15 साल लंबे अंतराल के बाद रेस्ट डे की वापसी हुई है। जानिए कब और किन टीमों के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के दौरान होगा रेस्ट डे का प्रावधान?

Image

श्रीलंका क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में होगी रेस्ट डे की वापसी
  • आगामी श्रीलंका-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के लिए किया गया है प्रावधान
  • राष्ट्रपति चुनावों की वजह से श्रीलंका क्रिकेट ने किया है ये निर्णय

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में दो मैच की टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। सीरीज के कोलंबो में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच में रेस्ट डे का प्रावधान किया गया है। 23 साल लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में रेस्ट डे की वापसी हुई है। श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में रेस्ट डे चुनाव की वजह से दिया गया है।

सीरीज का पहले टेस्ट मैच 18 से 23 सितंबर के बीच गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 26 से 30 सितंबर के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। 18 सितंबर से खेला जाने वाला पहला टेस्ट छह दिन के अंतराल में खेला जाएगा। 21 सिंतबर का दिन रेस्ट डे होगा, इस दिन श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव होगा। 23 साल लंबे अंतराल के श्रीलंका में खेले जाने वाले किसी टेस्ट में रेस्ट डे का प्रावधान किया गया है। इससे पहले साल 2001 में श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच टेस्ट मैच छह दिन के अंतराल में खेला गया था। उस मैच में भी पोया डे(पूर्णिमा) को रेस्ट डे रखा गया था।

क्या होता है रेस्ट डे?

19वीं-20वीं शताब्दी में रेस्ट डे टेस्ट क्रिकेट का नियमित हिस्सा था। इंग्लैंड में खेले जाने वाले कई टेस्ट मैच 6 दिन के अंतराल में संपन्न होते थे। रविवार के दिन टेस्ट मैच में रेस्ट डे होता था, इस दिन मैच नहीं खेला जाता था। रेस्ट डे का सीधा सा मतलब होता है छुट्टी का दिन आम तौर पर इंग्लैंड में रविवार को चर्च जाने के लिए ऐसा प्रावधान किया जाता था।

15 साल बाद हुई रेस्ट डे की वापसी

टेस्ट इतिहास में आखिरी बार रेस्ट डे साल 2008 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में देखा गया था। 29 दिसंबर 2008 को बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के मद्देनजर रेस्ट डे टेस्ट मैच में रखा गया था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article