LIVE

RCB vs KKR Match Highlights: विराट कोहली का शतक, आरसीबी ने जीत के साथ टॉप पर जमाया कब्जा

RCB vs KKR Today IPL Match Scorecard Updates: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आरसीबी का सामना केकेआर से हुआ। रायपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी। विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली। इस जीत की बदौलत आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Umesh KumarUpdated May 14, 2026, 00:47 IST
RCB vs KKR Match Highlights: विराट कोहली का शतक, आरसीबी ने जीत के साथ टॉप पर जमाया कब्जा

RCB vs KKR Match Highlights: विराट कोहली का शतक, आरसीबी ने जीत के साथ टॉप पर जमाया कब्जा

RCB vs KKR Live Score: आईपीएल 2026 में 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। अपने दूसरे घरेलू मैदान रायपुर में खेलते हुए आरसीबी ने कोलकाता को 6 विकेट से मात दी। रनचेज करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेली।

बारिश के चलते देर से शुरू हुए मैच में अंगकृष रघुवंशी के 46 गेंद पर 71 और रिंकू सिंह के 29 गेंद पर नाबाद 49 रनों की बदौलत KKR ने निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। जैकब डफी को लाना RCB के लिए गलत फैसला साबित हुआ। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 48 रन दे दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने 60 गेंद पर नाबाद 105 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। 16 अंकों के साथ वह प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच गई है।

MAY 14, 2026 00:41 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: प्लेऑप के करीब पहुंच आरसीबी

विराट कोहली लगातार दो मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद से उनके रनों की भूख और बढ़ गई थी और उन्होंने आज के मैच में पिछले दो मैचों की कमी को पूरा कर दिया। बारिश की वजह से मैच 75 मिनट लेट से शुरू हुआ लेकिन कोहली ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने रन चेज के दौरान जबरदस्त शतक लगाया। उन्हें शुरूआत में जीवनदान भी मिला था और इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। वो आख़िर तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। KKR ने 192 रन बनाए थे और वो शायद कुछ रन कम रह गए थे। गेंदबाजी के दौरान उन्होंने जैकब बेथेल और रजत पाटीदार का विकेट सस्ते में निकाल लिया था लेकिन उनके और जीत के बीच विराट कोहली आ गए। कोहली ने आज T20 में अपने 14000 रन पूरे किए और KKR के ख़िलाफ़ दूसरा शतक लगाया। अब RCB प्लेऑफ के बेहद करीब आ गई है। 16 अंक के साथ वो अंक तालिका में टॉप पर क़ाबिज हो गए हैं।
MAY 13, 2026 23:37 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। देवदत्त उनका साथ दे रहे हैं। आरसीबी जीत के करीब पहुंच रही है। केकेआर को विकेट की तलाश है। कोहली 39 गेंद पर 61 रन बनाकर और पडिक्कल 25 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने 127 रन बना लिए हैं।
MAY 13, 2026 22:57 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी की पारी के पांच ओवर समाप्त

आरसीबी की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। इस दौरान टीम ने एक विकेट गंवा दिया है। क्रीज पर विराट कोहली और इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं। कोहली 21 रन और पडिक्कल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने एक विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। रनचेज में आरसीबी की बढ़िया शुरुआत हुई है। बेथेल 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए।
MAY 13, 2026 22:25 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर ने बनाया 192 रन

अंगकृष रघुवंशी के 46 गेंद पर 71 और रिंकू सिंह के 29 गेंद पर नाबाद 49 रनों की बदौलत KKR ने निर्धारित 20 ओवर्स में 192 रन बना लिए हैं। जैकब डफी को लाना RCB के लिए गलत फैसला साबित हुआ। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 48 रन दे दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए। आरसीबी को जीत के लिए 193 रन चाहिए।
MAY 13, 2026 21:57 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: रघुवंशी का अर्धशतक पूरा

केकेआर के नंबर-3 के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने टीम के लिए उपयोगी पारी खेलते हुए 32 गेंद पर 5 चौका और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन यह उनकी चौथा अर्धशतक है। आईपीएल में उनका छठा अर्धशतक है। रिंकू सिंह उनका बढ़िया साथ निभा रहे हैं। 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। रघुवंशी 36 गेंद पर 57 रन और रिंकू 9 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं।
MAY 13, 2026 21:48 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर को लगा तीसरा झटका

13वें ओवर में केकेआर को तीसरा झटका लगा। कैमरन ग्रीन 24 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 68 रन की साझेदारी हुई। रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं। रघुवंशी अपने अर्धशतक के करीब हैं। केकेआर ने 121 रन बना लिए हैं।
MAY 13, 2026 21:35 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर की पारी के 10 ओवर समाप्त

केकेआर की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। कैमरन ग्रीन (14) और अंगकृष रघुवंशी (34) ने टीम को शुरुआती दो झटकों के बाद संभल लिया है। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी के फील्डरों से खूब मिस फील्ड हो रही है।

10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 86/2
MAY 13, 2026 21:17 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: पहला पावरप्ले समाप्त

केकेआर की पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। फिन एलन और अजिंक्या रहाणे पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं। भुवी और हेजलवुड को एक-एक विकेट मिल चुकी है। केकेआर ने दो विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं।
MAY 13, 2026 20:54 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर की बल्लेबाजी जारी

भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर बेहदरीन किया। इसके बाद दूसरे ओवर में जैकब डफी पर फिन एलन ने अपने हाथ खोले। दो चौके और एक छक्का जड़ा। ओवर में 14 रन बने। दो ओवर के बाद केकेआर ने 18 रन बना लिए हैं।
MAY 13, 2026 20:41 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: RCB की प्लेइंग XI

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड और जैकब डफी।
MAY 13, 2026 20:41 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: KKR की प्लेइंग XI

फ़िन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।
MAY 13, 2026 20:35 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी ने जीता टॉस

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। वहीं, केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती नहीं आज का मैच नहीं खेल रहे।
MAY 13, 2026 20:01 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: साढ़े 8 बजे होगा टॉस

रायपुर से फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। साढे़ आठ बजे मैच का टॉस होगा। 8:45 पर पहली गेंद फेंकी जाएगी। ओवर्स में कोई कटौती नहीं की गई है। यानी की पूरे 40 ओवर का मैच होगा।
MAY 13, 2026 19:57 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: खिलाड़ी मैदान पर

मैदान से नीले कवर्स लगभग पूरी तरह से हट गए हैं। अंपयार्स मैदान पर आए। उन्होंने निरीक्षण किया। विराट कोहली मैदान पर बल्ला लेकर प्रैक्टिस कर रहे। केकेआर के खिलाड़ी भी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मैच शुरू हो सकता है।
MAY 13, 2026 19:39 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: पिच रिपोर्ट

आज का मैच चार नंबर पिच पर खेला जाएगा। इस पिच पर आज तक IPL या इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है। ऐसे में किसी को नहीं पता है कि यह पिच किस तरह से खेलेगी। ओवरकास्ट कंडीशंस हैं तो तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड इस तरह की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी।
MAY 13, 2026 19:31 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: बारिश की भेंट चढ़ चुका है केकेआर का एक मुकाबला

बारिश के चलते केकेआर का एक मुकाबल बारिश की भेंट चढ़ चुका है। कोलकाता में केकेआर और पंजाब का मैच बारिश के चलते रद्द हो चुका है। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। अब केकेआर नहीं चाहेगा कि एक और मैच बारिश की भेंट चढ़े। क्योंकि वह अच्छी पोजिशन में है। यहां से अगर केकेआर हर मैच जीतते हैं तो वह 17 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।
MAY 13, 2026 19:24 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: क्या ओवर्स में होगी काटौती

बारिश रुकी हुई है। मैदान को सुखाने का काम तेजी से चल रहा है। पिच के निरीक्षण के बाद देखने वाली बात होगी कि टॉस कितनी देर में होता है, क्योंकि उसके हिसाब से ही यह तय होगा कि ओवर्स में कटौती होती है या नहीं।
MAY 13, 2026 19:12 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: अंपायर्स करेंगे पिच का निरीक्षण

रायपुर में बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान पर पानी भरा हुआ है। सुपर सॉपर पानी को मैदान से बाहर निकालने का काम कर रहे हैं। 8 बजकर 15 मिनट पर पिच का इंस्पेक्शन किया जाएगा। उसके बाद ही फैसला होगा कि कब टॉस होगा।
MAY 13, 2026 19:05 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: रायपुर से आई खुशखबरी

रायपुर से ताज़ा अपडेट यह है कि बारिश रुक चुकी है। ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन और रोहन पंडित मैदान में आए हैं और फोर्थ अंपायर कौशिक गांधी से बात कर रहे हैं। जब दोनों अंपायर बाहर आए तो उनके हाथ में छाता नहीं था। हालांकि कवर्स पर काफी पानी जमा हो रखा है। ऐसे में उसे बाहर निकालने में जरूर थोड़ा वक्त लग सकता है। ग्राउंड स्टाफ काफी सावधानी से कवर्स को हटा रहे हैं, ताकि मैदान में पानी ना गिरने पाए।
MAY 13, 2026 19:04 IST

RCB vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: बारिश क चलते टॉस में देरी

रायुपर में मौसम ने कवरट बदल ली थी। थोड़ी देर बारिश हुई। ग्राउंड पर कवर पूरी तरह से बिछे हुए हैं। हालांकि, बारिश रुक गई है। अंपायर्स ने आपस में बाचचीत की है। सुपर सॉपर अपना काम कर रहे हैं। साथ ही पिच पर बिछे कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में टॉस होने की संभावना है।