क्रिकेट

Major League Cricket: अफगानी गेंदबाज का फिर चला जादू, नाइटराइडर्स को नहीं बनाने दिया बड़ा स्कोर

Major League Cricket 2024, Los Angeles Knight Riders vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेब्ट 2024 (Major League Cricket 2024) के 19वें मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का सामना एमआई न्यूयॉर्क से हुआ। इस मुकाबले में अफगानिस्तान गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी कर सामने वाली टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

Image

राशिद खान। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, Los Angeles Knight Riders vs MI New York: टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानी खिलाड़ी राशिद खान का एक बार फिर जादू दिखा। मेजर लीग क्रिकेट में राशिद खान ने घातक गदेंबाजी की और सामने वाली टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए राशिद खान ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ कुल 4 ओवर में किए। इस दौरान उन्होंने 5.50 की इकोनॉमी से कुल 22 रन बनाए और सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 14 डॉट गेंदें निकाली और कुल 4 चौके भी खाए। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम 130 रन पर ऑलआउट हो गई।

राशिद ने मैक्सवेल और बोल्ट को पीछे छोड़ा

करामाती खान का मेजर लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 6 मैचों में 6.27 की इकोनॉमी से 10 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेंट बोल्ट जैसे घातक गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। राशिद खान मौजूदा सीजन के टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

दूसरी बार चटाकाए सबसे ज्यादा विकेट

राशिद खान ने मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में दूसरी बार तीन विकेट चटकाए हैं। उन्होंने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। यह उनका मौजूदा सीजन में बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने सिएटल ओर्कास के खिलाफ भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article