क्रिकेट

IPL में होगी राहुल द्रविड़ की वापसी, इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकता है नाम

Rahul Dravid to mentor Lucknow Super Giants: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कथित तौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर चीजें ठीक होती हैं, तो द्रविड़ आईपीएल 2024 से पहले एलएसजी के मेंटर बन सकते हैं।

Image

राहुल द्रविड़

Photo : AP

Rahul Dravid to mentor Lucknow Super Giants: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद समाप्त हो गया है। उन्हें कोच के रूप में भारतीय टीम में मौका मिलेगा कि नहीं ये अभी तय नहीं है। हालांकि इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स की माने तों द्रविड़ हेड कोच के लिए दोबारा नामांकन नहीं करेंगे। वे इंडियन प्रीमियर लीग में वापस आ सकते हैं। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कथित तौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर चीजें ठीक होती हैं, तो द्रविड़ आईपीएल 2024 से पहले एलएसजी के मेंटर बन सकते हैं।

द्रविड़ के नेतृत्व में, भारत ने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन द्विपक्षीय मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार था। वे वर्तमान में तीनों प्रारूपों में नंबर 1 रैंक वाली टीम हैं। उन्होंने विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम बाधा पार करने में असफल रहे।

परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं द्रविड़

दैनिक जागरण के अनुसार, बीसीसीआई भविष्य की रणनीति के बारे में जानने के लिए द्रविड़ के साथ बैठक कर सकता है लेकिन इसकी संभावना नहीं है कि वह विस्तार की मांग करेंगे। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं जो टीम के व्यस्त कार्यक्रम और लगातार यात्रा के कारण भारत के मुख्य कोच बने रहने पर संभव नहीं होगा।

लखनऊ को मेंटर की जरूरत

लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने हाल ही में फ्रेंचाइस को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में एसएसजी को एक मेंटर की दरकार है। जो कि राहुल द्रविड़ अच्छे से पूरी कर सकते हैं। द्रविड़ के पास कोचिंग का लंबा अनुभव है जो कि टीम को काफी मदद दिला सकता है। द्रविड़ एसएसजी ज्वाइन करेंगे कि नहीं ये बीसीसीआई मीटिंग के बाद तय होगा। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article