क्रिकेट

रचिन रवींद्र का विश्व कप में धमाल जारी, दूसरे शतक के साथ की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 28, 2023, 06:05 PM IST

न्यूजीलैंड के युवा स्टार रचिन रवींद्र का विश्व कप 2023 में बल्ले के साथ धमाल जारी है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

रचिन रवींद्र

Photo : AP

धर्मशाला: न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का विश्व कप 2023 में बल्ले के साथ धमाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला मे भी जारी रहा। रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंद में 116 रन की आतिशी पारी खेली। जीत के लिए 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र ने अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर जब वो पैट कमिंस की गेंद पर मार्नस लाबुशेन के हाथों लपके गए। उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड की जीत की संभावनाएं भी धूमिल हो गईं।

77 गेंद में रचिन ने जड़ा सैकड़ा

रवींद्र ने अपने शानदार फॉर्म को कंगारुओं के खिलाफ जारी रखा और सधे हुए अंदाज में शुरुआत करते हुए 49 गेंद में अर्धशतक 4 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए और 77 गेंद में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से शतक पूरा कर लिया। रचिन ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर तीन अंक के आंकड़े तक पहुंचे।

23 की उम्र में विश्व कप में दो शतक

रचिन इसके साथ ही विश्व कप इतिहास में 23 साल की उम्र में दो शतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने ये उपलब्धि 1996 के विश्व कप में हासिल की थी। रचिन रवींद्र ग्लेन टर्नर, मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन के बाद एक विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए दो शतक जड़ने वाले चौथे कीवी प्लेयर भी बन गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article