क्रिकेट

PSL 2024, LQ vs MS Live Score Streaming: लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में ऐसे देख सकते हैं

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 27, 2024, 05:27 PM IST

PSL 2024, When and Where to Watch Live Streaming of LQ vs MS Match Today: लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज (27 फरवरी 2024) को होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) के 14वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, यहां पर जानिए पूरी जानकारियां।

Image

लाहौर बनाम मुल्तान पीएसएल मैच लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएसएल 2024 का आज 14वां मुकाबला
  • आमने-सामने लाहौर और मुल्तान की टीमें
  • एक टीम शीर्ष पर, दूसरी टीम अंक तालिका में अंतिम स्थान पर

PSL 2024, LQ (Lahore Qalandars) vs MS (Multan Sultans) Live Score Streaming Online: आज पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) के नौवें सत्र का 14वां मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स की टीमों के बीच खेला जाना है। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स इस समय पोइंट्स टेबल में बिना खाता खोले आखिरी पायदान पर है, वहीं मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली मुल्तान सुल्तान्स टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में हुए मुकाबलों में लाहौर कलंदर्स की टीम एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हुई है और उसे अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। उधर, मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने पांच मैचों में सिर्फ एक मैच हारते हुए चार जीत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है। अब जानते हैं कि आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच को भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच PSL 2024 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (LQ vs MS Match Date)

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के नौवें सत्र का मुकाबला 27 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स का मैच कितने बजे शुरू होगा? (Lahore Qalandars Vs Multan Sultans Match Time)

लाहौर और मुल्तान की टीमों के बीच पीएसएल 2024 का रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स मैच कहां खेला जाएगा? (LQ vs MS Match Venue)

मुल्तान सुल्तान्स और लाहौर कलंदर्स के बीच होने वाला पीएसएल 2024 का 14वां मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा।

मुल्तान सुल्तान्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच को भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Lahore Qalandars Vs Multan Sultans Live TV Telecast)

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच होने वाले पीएसएल मुकाबले को आप भारत में नहीं देख सकेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग का टीवी प्रसारण भारत में नहीं किया जा रहा है।

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच पीएसएल 2024 मैच भारत में मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (LQ vs MS Live Streaming In India)

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के बीच होने वाले मुकाबले की भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article