क्रिकेट

वाह रे किस्मत! पृथ्वी शॉ को लगा बड़ा झटका, काउंटी से हुए बाहर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 16, 2023, 06:24 PM IST

पृथ्वी शॉ का बुरा दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है वो काउंटी क्रिकेट में महज 4 मैच में धमाल मचाने के बाद बाहर हो गए हैं।

Image

पृथ्वी शॉ( Northamptonshire CCC)

Photo : Twitter

लंदन: हिंदी में एक कहावत बहुत प्रचलित है कि वक्त बुरा हो तो ऊंट के ऊपर चढ़े होने पर भी कुत्ता काट जाता है। कुछ ऐसा ही टीम इंडिया में वापसी की बाट जोह रहे पृथ्वी शॉ के साथ हो रहा है। पृथ्वी शॉ काउंटी वनडे कप में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद चोट की वजह से पूरे सीजन के बाद बाहर हो गए हैं।

चार मैच खेलने के बाद हुए चोटिल

पृथ्वी शॉ घुटने की चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। सीजन में उन्होंने चार मैच खेले। नॉर्थमन्टनशर की ओर से खेलते हुए पहले दो मैच में वो केवल 34 और 26 रन बना सके। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। 244 रन की पारी उन्होंने समरसेट के खिलाफ खेली। इसके बाद अगले ही मैच में डरहम के खिलाफ नाबाद 125* रन जड़ दिए। लेकिन इसके बाद वो चोटिल होकर बाहर हो गए।

चार मैच में 143 के औसत से बनाए रन

चार मैच में पृथ्वी ने एक बार नाबाद रहते हुए 143 के औसत से 429 रन बनाए। जिसमें एक दोहरे शतक सहित कुल दो शतक शामिल थे। पृथ्वी जिस शानदार फॉर्म में थे उसे जारी रखते हुए वो वनडे विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते थे लेकिन ये मौका भी उनके हाथ से निकल गया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article