क्रिकेट

ODI World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट के बाद इस गेंदबाज की शानदार वापसी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 14, 2023, 07:02 PM IST

एक साल बाद मैदान पर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर बता दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कृष्णा साल 2022 से पीठ में समस्या के कारण क्रिकेच के मैदान से दूर थे।

Image

प्रसिद्ध कृष्णा (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रसिद्ध कृष्णा ने की मैदान में वापसी
  • महाराजा ट्रॉफी में पहले ही ओवर में लिया विकेट
  • आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा हैं कृष्णा

एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल एक साल बाद चोट से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार वापसी की है। यह खबर भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को और मजबूत करने वाली है। उन्होंने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जा रहे महाराजा ट्रॉफी में वापसी की और तीसरे ही गेंद पर विकेट लेकर बता दिया कि उनकी धार कम नहीं हुई है।

मैसूर वॉरियर्स का हिस्सा हैं प्रसिद्ध कृष्णा

मैसूर वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में हुबली टाइगर्स के ओपनिंग बल्लेबाज लवनीत सिसोदिया को आउट किया। हालांकि, बारिश से बाधित मैच में उन्होंने केवल 2 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। हुबली टाइगर्स ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह अच्छे संकेत हैं।

साल 2022 में इंजर्ड हुए थे कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा साल 2022 में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। इसके कारण वह आईपीएल 2023 का भी हिस्सा नहीं बन पाए। वह राजस्थान रॉयल्स की गेंदबादी क्रम का प्रमुख हिस्सा हैं।

आयरलैंड दौरे का हिस्सा हैं कृष्णा

लंबे वक्त बाद प्रसिद्ध कृष्णा की टीम इंडिया में वापसी हुई है। 18 अगस्त से शुरू हो रहे टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे पर उन्हें वापसी करने का मौका मिला है। वह लगभग एक साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। टीम इंडिया एक और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 3 T20I मैच खेलेगी। एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले कृष्णा की गेंदबाजी निश्चित रुप से भारतीय गेंदबाजी क्रम के लिए एक बूस्टर का काम करेगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article