क्रिकेट

WTC Points Table: बांग्लादेश ने किया उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 12 प्वाइंट्स का नुकसान; भारत के फाइनल खेलने का दरवाजा खुला

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है। ऑस्ट्रेलिया की हार से टॉप-5 टीमों के फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ गए हैं। वहीं, भारतीय टीम के लिए भी दरवाजे खुल गए हैं। अगर टीम इंडिया बाकी बचे मैचों में अच्छा करती है तो वह फाइनल खेल सकती है।

Image

WTC प्वाइंट्स टेबल।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डार्विन में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार टेस्ट मैच जीता। इस जीत के चलते WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की हार के चलते उसकी फाइनल की दावेदारी कमजोर हुई है। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

बांग्लादेश के इस जीत से वर्ल्ड चैंपियनशिप टेबल में उनके चांस बढ़ गए हैं। बांग्लादेश ने जीत के साथ 12 अवे पॉइंट्स हासिल किए, जिससे उनका PCT (पॉइंट्स परसेंटेज) 66.67% हो गया और वे चौथे स्थान पर और मजबूत हो गए। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के 12 होम पॉइंट्स गंवाने से उनका टॉप-स्पॉट PCT (पॉइंट्स परसेंटेज) गिरकर 77.77% हो गया, जिससे उनका सेफ्टी मार्जिन कम हो गया। साउथ अफ्रीका 75.00 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

बांग्लादेश ने पेश की दावेदारी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के वर्तमान साइकल में बांग्लादेश ने अभी महज पांच मुकाबले खेले हैं। इसमें से तीन जीते हैं। बांग्लादेश को अभी ऑस्ट्रेलिया से एक मैच (दो टेस्ट मैच की सीरीज), इंग्लैंड के साथ दो, साउथ अफ्रीका के साथ दो और वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली है। बांग्लादेश को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बाकी बचे मुकाबलों में भी इसी तरह का उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 9 टेस्ट मैच में 7 जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार का सामना करना है। बांग्लादेश के खिलाफ अभी एक और टेस्ट मैच बचा हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैच और इंडिया के खिलाफ के पांच मैच टेस्ट सीरीज खेलना है। ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला स्थान बनाए रखने के लिए कड़ी चुनौती से गुजरना होगा। भारत के खिलाफ वह अवे टेस्ट सीरीज खेलेगा जो उसके लिए आसान नहीं होने वाला है।

भारत के लिए खुले दरवाजे

भारत फिलहाल WTC प्वांइट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए कीवी देश जाएगी। उसके बाद घर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच खेलेगी। बांग्लादेश की जीत से भारत की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा और भारत श्रीलंका, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल रहा तो घरेलू सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन कर वह WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकता है। क्योंकि तब तक अन्य टीमों के मुकाबले लगभग-लगभग पूरे हो जाएंगे और फाइनल का सिनेरियो भी लगभग-लगभग साफ हो चुका होगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article