क्रिकेट

टेस्ट टीम से बाहर किए गए बाबर आजम, फैसले के खिलाफ ट्वीट करके फंसे फखर जमां

पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम में खेलने वाले बांए हाथ के धाकड़ बल्लेबाज फख़र जमां ने बाबर आजम को पाकिस्तानी टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के फैसले की खुलकर आलोचना की है। पीसीबी ने इसपर नाराजगी जाहिर की है।

Image

बाबर आजम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • बाबर सहित चार दिग्गज हुए टेस्ट टीम से बाहर
  • बाबर को बाहर किए जाने के खिलाफ फख़र ने उठाई आवाज
  • पीसीबी ने फख़र के बयान पर जताई है नाराजगी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए चयन पैनल ने टीम की इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के मुल्तान में खेले गए पहले मैच में पारी और 47 रन के अंतर से हार के बाद कड़ी कार्रवाई की है। चयन पैनल ने बाबर आजम सहित चार धाकड़ खिलाड़ियों को आराम देने और फिटनेस सही करने का हवाला देकर टीम सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बाबर आजम के साथ साथ शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और सरफराज अहमद की टीम से छुट्टी हो गई है।

बीसीसीआई ने दिया था विराट कोहली का साथ

ऐसे में पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के सदस्य फख़र जमां ने बाबर आजम को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के फैसले की खुलकर आलोचना की है। जमां ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा,'बाबर आजम को बाहर करने की बात सुनना चिंताजनक है। भारत ने 2020 और 2023 के बीच विराट कोहली को खराब दौर के दौरान बेंच पर नहीं बैठाया था जबकि तब उनका औसत क्रमशः 19.33, 28.21 और 26.50 था। अगर हम अपने मुख्य बल्लेबाज को बाहर करने पर विचार कर रहे हैं तो इससे टीम में नकारात्मक संदेश जा सकता है। हमें अपने मुख्य खिलाड़ियों को कमतर आंकने के बजाय उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।'

पीसीबी ने जताई है फख़र के बयान पर नाराजगी

खुले तौर पर चयन पैनल के फैसले पर फख़र जमां के रुख पर प्रतिक्रिया पर पीसीबी ने नाराजगी व्यक्त की है। जमां ने ‘एक्स’ पर इस फैसले पर सवाल उठाये जिससे पीसीबी की नाराजगी बढ़ गई। पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा,'बोर्ड के शीर्ष अधिकारी फखर के ट्वीट से खुश नहीं हैं और इस बारे में उनसे बात की जा रही है।'

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article