क्रिकेट

पीसीबी का फखर जमां को नोटिस, बाबर के समर्थन में किया था पोस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फखर जमां को कारण बताओ नोटिस भेजा है। उन्होंने बाबर आजम के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। बाबर को दूसरे टेस्ट के स्क्वॉड से बाहर करने के बाद उन्होंने यह पोस्ट किया था।

Image

बाबर आजम और फखर जमां (साभार-x)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों की आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी फखर जमां को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फखर ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए बाबर आजम को पाकिस्तान टीम से बाहर करने के फैसले पर सवाल उठाया था।

पीसीबी ने फखर को नोटिस में सूचित किया है कि उन्होंने बोर्ड की नीतियों और चयन की आलोचना करके अपने अनुबंध का उल्लंघन किया है। उन्हें 21 अक्टूबर तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

फखर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘ बाबर आजम को बाहर करने के बारे में सुझाव सुनना चिंताजनक है। भारत ने 2020 और 2023 के बीच मुश्किल दौर से गुजर रहे विराट कोहली को एकादश से बाहर नहीं किया जब उनका औसत क्रमशः 19.33, 28.21 और 26.50 था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अगर अपने प्रमुख और पाकिस्तान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को टीम से बाहर करने का विचार कर रहे हैं तो इससे पूरी टीम में गहरा नकारात्मक संदेश जा सकता है। ‘पैनिक बटन (मूल चूल बदलाव)’ दबाने से बचने का अभी भी समय है। हमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कमजोर करने के बजाय उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।’’ पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 556 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!