IPL Meeting: आईपीएल 2025 भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के बीच सात दिन के लिए स्थगित, उसके बाद होगा आगे का फैसला
PBKS vs DC Match Live Updates: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ इसके बाद धर्मशाला में ब्लैकआउट की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। ऐसे में अब आईपीएल 2025 का आयोजन अधर में अटक गया है।
IPL Meeting: आईपीएल 2025 भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के बीच सात दिन के लिए स्थगित, उसके बाद होगा आगे का फैसला
आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में खेल रही पंजाब किंग्स की टीम सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले 11 मैच में 7 जीत 3 हार और एक मैच में बराबरी के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। उसके खाते में 15 अंक हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षर पटेल(Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मैच में 6 जीत और 4 हार और एक मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की वजह से चौथे स्थान पर है। उसके खाते में 13 अंक हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11(Punjab Kings And Delhi Capitals Playing XI)
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला स्टेडियम का मौसम: Today IPL Match Pitch Report in Hindi
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2025 के 58वें मैच का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है, यह पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच स्थित मैदान में के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है लेकिन धर्मशाला में मौसम ठंडा है और फिलहाल यहां पर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। धर्मशाला में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन गुरुवार को यहां शाम को और रात को बारिश की संभावना है।
