क्रिकेट

SL vs AUS: पथुम निसांका की एक पारी ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कभी नहीं भूल पाएगा ऑस्ट्रेलिया

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका ने एकतरफा जीत हासिल कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले के हीरो रहे पथुम निसांका जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेलकर न केवल अपनी टीम को सुपर-8 में पहुंचा बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Image

पथुम निसांका (साभार-AP)

SL vs AUS: श्रीलंका ने ऑस्ट्रलिया को 8 विकेट से हराकर शान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में एंट्री मार ली है। पल्लेकेले में खेले गए करो या मरो मुकाबले में शुरुआती 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया हावी रही जब मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी बल्ले से आग बरसा रही थी, लेकिन अपने घर पर खेल रही श्रीलंका ने पलटवार किया और एक वक्त 200 रन के पार नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया केवल 181 रन ही बना पाई। श्रीलंका की वापसी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने आखिरी 4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को केवल 21 रन दिए और उनके 6 विकेट झटक लिए।

निसांका और मेंडिस ने लूट ली महफिल

182 रन का लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप जैसे मंच पर आसान नहीं होता है, लेकिन इस लक्ष्य को आसान बनाया कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की जोड़ी ने, दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 गेंद में 96 रन की साझेदारी की। मेंडिस ने 38 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। मेंडिस तो आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। निसांका ने 52 गेंद में 10 चौके और 5 छक्के की मदद से यह सेंचुरी पूरी की। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह किसी भी खिलाड़ी का पहला शतक है।

निसांका ने बनाए ये रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज तक कोई भी शतक नहीं जड़ पाया था, लेकिन निसांका ने अब इसे बीते दिनों की बात बना दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं यह टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से यह तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ज कुसल परेरा के नाम है जिन्होंने न्यूजीलैंज के खिलाफ साल 2025 में 44 गेंद में शतक जड़ा था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article