क्रिकेट

ENG vs AUS: खराब प्रदर्शन के बाद भी वॉर्नर खेलेंगे चौथा टेस्ट, इस गेंदबाज की हुई छुट्टी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 18, 2023, 08:30 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट से पहले साफ किया है कि टीम डेविड वॉर्नर को बैक करेगी। इसके अलावा भी ऑस्ट्रेलिया टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी। 11 साल में ऐसा पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना किसी फ्रंट लाइन स्पिनर के उतरेगी।

Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज (साभार-Cricket Australia)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट
  • डेविन वॉर्नर को बैक करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम
  • जोश हेजलवुड की होगी एंट्री

एशेज में 2-1 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में भी डेविड वॉर्नर को मौका देगी। वॉर्नर का प्रदर्शन इस सीरीज में अच्छा नहीं रहा है। चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस ने साफ कर दिया है कि इस मैच में टीम कुछ बदलाव के साथ उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। हेडिंग्ले में इंग्लैंड टीम ने शानदार वापसी की थी और सीरीज को जिंदा रखा था। तेज बल्लेबाजों के लिए मददगार ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर दोनों टीम की तरफ से पेस अटैक देखने को मिलेगा।

जोश हेजलवुड की होगी वापसी

तेज गेंदबाजों के लिए मददगार ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। इस क्रम में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी होगी। वह स्कॉट बोलैंड की जगह लेंगे। इस सीरीज में दो मैच खेलने वाले बोलैंड केवल 2 विकेट ही ले पाए हैं।

टॉड मर्फी को रिप्लेस करेंगे ग्रीन

इसके अलावा स्पिन गेंदबाज टॉड मर्फी को चौथे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। उनके स्थान पर ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को शामिल किया गया है। पिछले 11 साल में यह पहला मौका होगा जब टीम बिना कोई मेन स्पिन गेंदबाज के उतरेगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह की घोषणा नहीं की गई है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने ओली रॉबिन्सन की जगह ली है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जैक क्राउली, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article