क्रिकेट

Pandya Brother's: आईपीएल से पहले घर में दिखी पांड्या भाईयों की राइवलरी, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 11, 2023, 11:22 AM IST

Pandya House Me Masti: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों भाई अपने घर में क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान हार्दिक डांस करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों की राइवलरी जल्द ही फैंस को आईपीएल 16 में नजर आएगी।

Image

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होने जा रही है। इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में पहले वनडे मैच में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पांड्या भाईयों ने घर को बनाया मैदान

इंस्टाग्राम पर क्रुणाल पांड्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने छोटे भाई के साथ घर के भीतर क्रिकेट खेल रहे हैं। इस वीडियो में दोनों भाईयों के बीच जमकर मस्ती हो रही है। वीडियो में पहले हार्दिक अपने भाई क्रुणाल को गेंद कर रहे हैं और फिर क्रुणाल हार्दिक को गेंदबाजी कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि हार्दिक इस वीडियो में क्रुणाल की तरह लेफ्ट हेंड से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

दोनों भाईयों का घर के भीतर क्रिकेट खेलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि अगर मैं ऐसा करता तो मां मुझे घर से निकाल देती। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दोनों भाई आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पहला मुकाबाल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा।

वनडे में होगी हार्दिक की वापसी

हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे, जबकि क्रुणाल पांड्या आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 16 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। सालों बाद यह लीग होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article