क्रिकेट

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने रैंकिंग में लगाई छलांग, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है। आखिरी मुकाबले में उसने अफगानिस्तान को 59 रन से पटखनी दी। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गई है। अब ऑस्ट्रेलिया नंबर 2 पर खिसक गई है।

Image

पाकिस्तान बनी नंबर वनडे टीम (साभार-PCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान वनडे सीरीज
  • पाकिस्तान बनी नंबर वन वनडे टीम
  • अफगानिस्तान को 3-0 से दी पटखनी

एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर नंबर वन बन गई है। पाकिस्तान के पास तीसरे मैच से पहले यह बड़ा टास्क था कि यदि वह अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप कर लेता है तो दोबारा वनडे में नंबर वन की कुर्सी हासिल कर सकता है।

तीसरे और आखिरी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने बाबर आजम के 60 और मोहम्मद रिजवान के 67 रन की पारी के दम पर 8 विकेट खोकर 268 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी गेंदबाजी लाइनअप के सामने अफगानिस्तान की टीम 48.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई और पाकिस्तान ने यह मुकाबला 59 रन से जीत लिया। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 3, शाहीन शाह अफरीदी, फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट चटकाए।

नंबर दो पर खिसका ऑस्ट्रेलिया

3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद पाकिस्तान टीम के 118.48 अंक हो गए हैं और वह नंबर वन वनडे टीम बन गई है, जबकि इतने ही अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर खिसक गई है। टीम इंडिया 113 अंकों के साथ नंबर तीन पर बनी हुई है। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप और फिर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां इन तीनों टीम के पास नंबर वन की कुर्सी हासिल करने का मौका होगा।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article