क्रिकेट

Pakistan World Cup 2023 Squad: वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 22, 2023, 12:57 PM IST

Pakistan Squad, Players List for ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में उतरेगी।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

इंग्लैंड न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड चेन्नई 23 अक्टूबर भारत 10 अक्टूबर Pakistan Squad, Players List for ODI World Cup 2023: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगी। इस टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एशिया कप के लिए घोषित हुई टीम में भी शामिल थे। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम उतरेगी, जबकि शादाब खान को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अबरार अहमद, जमान खान और मोहम्मद हारिस को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर।

रिजर्व खिलाड़ी: अबरार अहमद, ज़मान खान, मोहम्मद हारिस।

पाकिस्तान का मुकाबला कब और कहां

तारीखबनामवेन्यू
6 अक्टूबर नीदरलैंड्स हैदराबाद
10 अक्टूबर श्रीलंका हैदराबाद
14 अक्टूबर भारत अहमदाबाद
20 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरू
23 अक्टूबर अफगानिस्तान चेन्नई
27 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका चेन्नई
31 अक्टूबर बांग्लादेश कोलकाता
4 नवंबर न्यूजीलैंड बेंगलुरू
11 नवंबर इंग्लैंड कोलकाता

कई सीनियर्स खिलाड़ियों को मौका नहीं

पाकिस्तान के स्क्वाड में कई सीनियर्स खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया है। सरफराज खान, मोहम्मद आमिर सहित कई सीनियर्स खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा टीम के युवा गेंदबाज नसीम शाह को भी टीम में शामिल नहीं हैं। चोटिल होने के कारण उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article