PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Match Highlights: सुपर-8 में पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रन से हराया
PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Highlights (पाकिस्तान बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Pakistan vs Namibia Live streaming, Scorecard, Weather Pitch Report, Toss Time and Playing 11 Live Updates in Hindi: भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अपने अंतिम ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 102 रन से बड़ी जीत दर्ज करके सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में नामीबिया 97 रन बनाकर सिमट गया।
PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Match Highlights: सुपर-8 में पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रन से हराया
PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने करो या मरो के मैच को अपने नाम करके सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। अपने आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से मात दी। नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के नाबाद शतक की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। नामीबिया को जीत के लिए 200 रन बनाने हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ठोस शुरुआत की। पहले विकेट के लिए सईब अयूब और साहिबजादा फरहान के बीच 5.1 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। ब्रासेल ने अयूब (14) को आउट कर नामीबिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सलमान आगा के साथ फरहान ने 42 गेंद पर 67 रन की साझेदारी की। ब्रासेल ने ही सलमान को 38 के स्कोर पर आउट किया। पाकिस्तान को तीसरा झटका भी जल्दी लगा।
ख्वाजा नफे 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान ने कोई विकेट नहीं गंवाया। शादाब खान के साथ फरहान ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 गेंद पर 81 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान ने 57 गेंद टी20I करियर का पहला शतक पूरा किया। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने। वह 58 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। शादाब ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।
200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने चार और शादाब खान ने तीन विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका साथ अपनी जगह पक्की की।
PAK vs NAM Playing 11:
नामीबिया प्लेइंग इलेवन:- लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन:- साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
Pakistan vs Namibia के मैच का लाइव अपडेट्स-
Pakistan vs Namibia Live Score: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान नामीबिया को हराकर सुपर-8 में पहुंच चुका है और अब सुपर-8 की पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है। एक ग्रुप में भारत, वेस्टइंडीज़, साउथ अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे है जबकि दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका है।
