क्रिकेट

ZIM vs PAK 3rd ODI: पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में जिंबाब्वे को रौंदकर किया सीरीज पर कब्जा, गुलाम ने जड़ा पहला सैकड़ा

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जिंबाब्वे को तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 99 रन के अंतर से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ऐसा रहा तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले का हाल।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार Pakistan Cricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने जिंबाब्वे को तीसरे वनडे में 99 रन से हराया
  • जीत के लिए जिंब्बावे को मिला था 304 रन का लक्ष्य
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए 204 रन पर ढेर हुई मेजबान टीम

बुलावायो (जिम्बाब्वे):पाकिस्तान ने कामरान गुलाम के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पहले शतक की बदौलत बृहस्पतिवार को जिम्बाब्वे को 99 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली। गुलाम ने पिछले महीने मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने गुरुवार को 99 गेंद में 103 रन बनाकर पाकिस्तान को छह विकेट पर 303 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की। टीम के लिए अब्दुल्ला शफीक ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

जिंबाब्वे की टीम 204 रन पर हुई ढेर

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और कप्तान क्रेग इरविन (51 रन) के अर्धशतक के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम 40.1 ओवर में 204 रन पर सिमट गई। रिजवान ने लगातार दूसरी वनडे श्रृखला में टीम को जीत दिलाई। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

युवा तेज गेंदबाजों ने किया सीरीज में शानदार प्रदर्शन

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को आराम दिया गया था, जिनकी अनुपस्थिति में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। श्रृंखला में अपना वनडे पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज आमेर जमाल ने 19 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। सईम अयूब, अबरार अहमद और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट प्राप्त किये। अब दोनों टीमें रविवार से तीन मैच की टी20 श्रृंखला खेलेंगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article