क्रिकेट

Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान, बदला कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में आयोजित होने जा रहे महिलाओं के टी20 विश्व कप 2024 के लिए नए कप्तान की कमान में अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

Image

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान फातिमा सना

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान
  • 22 वर्षीय फातिमा सना को बनाया नया कप्तान
  • निदा डार को कप्तानी से हटाने के बाद भी किया टीम में शामिल

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 22 वर्षीय फातिमा सना को तीन से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए निदा डार की जगह कप्तान नियुक्त किया है। निदा (37 वर्ष) अभी खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। उनकी अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड में टी20 और वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था और पिछले महीने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी टीम बाहर हो गई थीं।

निदा डार कप्तानी से हटीं लेकिन टीम में बरकरार

चयनकर्ताओं ने हालांकि निदा को टीम में बरकरार रखा है जिसमें कम से कम 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले विश्व कप में खेल चुके हैं। गेंदबाजी ऑलराउंडर फातिमा पहले भी पाकिस्तान की उभरती और घरेलू टीमों की अगुआई कर चुकी हैं। उन्होंने 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। वह दिसंबर 2023 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ उस वनडे में भी टीम कप्तान थीं जिसने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी।

ग्रुप-ए में पाकिस्तान को मिली है भारत के साथ जगह

टी0 विश्व कप में पाकिस्तान को ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी की जगह दायें हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को भी वापसी कराई है जो दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का भी हिस्सा थीं और वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यात्रा करेंगी।

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की महिला टीम:

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिट होने पर), सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

रिजर्व: नजीहा अल्वी (विकेटकीपर)।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article