क्रिकेट

अफगानिस्तान के सामने खुली पाकिस्तान की पोल, पहले वनडे में इतने रन पर ढेर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 22, 2023, 07:28 PM IST

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम केवल 201 रन बनाकर ढेर हो गई। अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों की एक न चली और वह पूरा ओवर भी नहीं खेल पाए। इमाम-उल हक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।

Image

इमाम-उल हक (साभार-PCB)

एशिया कप से पहले बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। 3 मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान की एशिया कप और वर्ल्ड कप की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। हंबनटोटा में खेले जा रहे पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनके इस फैसले को गलत साबित किया अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने जिसके सामने पूरी टीम केवल 201 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल चौथी गेंद पर ही उसे पहला झटका लगा। अगले ही ओवर में कप्तान बाबर आजम भी आउट हो गए। लगातार अंतराल पर विकेट खोने वाली पाकिस्तान की टीम एक वक्त 62 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी। लेकिन 5वें विकेट के लिए इमाम उल हक ने मोहम्मद रिजवान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी और फिर छठे विकेट के लिए इफ्तिखार अहमद के साथ 40 रन की साझेदारी की। इमाम-उल हक ने सर्वाधिक 61 जबकि इफ्तिखार अहमद ने 30 और शादाब खान ने 39 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब-उर्र-रहमान ने 3 जबकि मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट चटकाए।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article