क्रिकेट

PAK vs SA 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे

PAK vs SA 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला न्यूलैंड्स केपटाउन में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Image

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-PCB/PM)

PAK vs SA 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 19 दिसंबर को न्यूलैंड्स केपटाउन में खेला जाएगा। 3 मैच की वनडे सीरीज में पाकिस्तान के पास 1-0 की बढ़त है और वह इस मुकाबले को जीत कर सीरीज कब्जा करना चाहेगा। पर्ल में खेले गए पहले मुकाबले में उसने सलमान आगा के ऑलराउंड प्रदर्शन और सैम अयूब के शानदार शतकीय पारी के दम पर जीत हासिल की थी।

सैम अयूब ने 109 रन जबकि सलमान आगा ने 82 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा सलमान ने गेंदबाजी में भी 4 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका की पारी को 250 रन से नीचे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका की कोशिश वापसी करने पर होगी। पहले मुकाबले में उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी उसको देखते हुए टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को संभल कर खेलना होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 2nd ODI Match Date)

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुरुवार (19 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 2nd ODI Match Venue)

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला न्यूलैंड्स केपटाउन में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 2nd ODI Match Time)

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 5.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 5 बजे होगा।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 2nd ODI Match On Tv)

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (PAKISTAN vs SOUTH AFRICA 2nd ODI Match Live Streaming)

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article