क्रिकेट

PAK vs NZ Live Streaming: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और Live Score की जानकारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 12, 2024, 12:31 PM IST

When and Where to watch PAK vs NZ 1st T20 Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कब और कहां देखें, लाइव स्कोर से संबंधित जानकारी भी यहां जानिए।

Image

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला
  • ऑस्ट्रेलिया के बाद पाक के सामने कीवी टीम की चुनौती
  • दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है

PAK (Pakistan) vs NZ (New Zealand) 1st T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है और कीवी टीम के खिलाफ पाक टीम पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सफलता नहीं मिली थी लेकिन टी20 विश्व कप 2024 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी ये सीरीज साल की पहली टी20 सीरीज होगी जो उसके लिए काफी अहम रहने वाली है। पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहीन ्अफरीदी हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज तक 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। अब तक खेले गए इन मुकाबलों में पाकिस्तान ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। न्यूजीलैंड की टीम अब अपनी जमीन पर हो रही टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके इन आंकड़ों को सुधारने का प्रयास करेगी। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में कब औऱ कहां देख सकते हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 1st T20 Match Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 12 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 1st T20 Match Venue)

मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान पाकिस्तानी टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला? (PAK vs NZ 1st T20 Match IST Timing)

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 11.10 बजे होगा।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (PAK vs NZ T20 Live Telecast On TV In India)

पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (PAK vs NZ T20I Match Live Streaming)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article