PAK Vs NZ 5th T20 Match Live Streaming Online: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 21 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला मेजबान और मेहमान टीम दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मेजबाज न्यूजीलैंड सीरीज पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम सीरीज में अपना जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पाक टीम सीरीज में अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। चौथे मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद भी टीम जीत का स्वाद नहीं चख पाई। पाक टीम अब नई रणनीति के साथ मैदान पर खेलने उतरेगी। बता दें कि पांच टी20 मैचों की सीरीज पर न्यूजीलैंड ने 4-0 से कब्जा जमा लिया है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 5th T20 Match Date)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 21 जनवरी 2024 (रविवार) को खेला जाएगा।पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 5th T20 Match Venue)
मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच? (PAK vs NZ 5th T20 Match IST Timing)
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 05.30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकते हैं? (PAK vs NZ 5th T20 Live Telecast On TV In India)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान पाकिस्तान टीम के बीच पांचवें टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं किया जा रहा है।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (PAK vs NZ 5th T20I Match Live Streaming In India)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
