क्रिकेट

PAK vs BAN: बांग्लादेश से पाकिस्तान को मिली करारी हार पर रमीज राजा का बड़ा बयान, भारत से जोड़ा कनेक्शन

PAK vs BAN, Ramiz Raja statement: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान को शर्मानाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद टीम और कप्तान की कड़ी आलोचना हुई। पाकिस्तान के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने पाकिस्तान की हार का भारतीय टीम से कनेक्शन जोड़ दिया।

Image

रमीज राजा और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Ramiz Raja/Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

PAK vs BAN, Ramiz Raja statement: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद शान मसूद की कप्तानी की आलोचना की है। रावलपिंडी की पिच पर प्लेइंग- 11 से स्पिनरों को बाहर रखने का बांग्लादेश टीम का फैसला हैरान करने वाला था। इस बात को लेकर रमीज राजा ने भी टीम और कप्तान की कड़ी आलोचना की। पाकिस्तान चार तेज गेंदबाजों और बिना किसी मुख्य स्पिनर के साथ मैदान पर उतरा, जिसका खामियाजा उसे मैच के अंतिम दिन भुगतना पड़ा।

बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने मेजबान टीम को दूसरी पारी में 146 रन पर ढेर कर दिया, जिससे उसे पाकिस्तानी धरती पर इतिहास रचने के लिए मात्र 30 रन का लक्ष्य मिला। मेहमान टीम ने आसानी से इस छोटे लक्ष्य को हासिल किया और 10 विकेट से जीत दर्ज की। रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने अपनी चमक खो दी है और उनकी गति भी कम हो गई है, जिससे वो कम घातक हो गए हैं।

रमीज राजा ने पाकिस्तान की हार का भारतीय टीम से कनेक्शन जोड़ा, अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "सबसे पहले, टीम के चयन में गलती हुई। आप स्पिनर के बिना थे। दूसरा, जिस प्रतिष्ठा के आधार पर हम अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर हैं, वह खत्म हो गई है। यह शर्मनाक है, जो एशिया कप के दौरान शुरू हुआ जब भारत ने सीमिंग परिस्थितियों में हमारे तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी। इस तरह यह रहस्य दुनिया के सामने आ गया कि इस लाइन-अप का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका 'आक्रमण' करना है।"

सीरीज में हार की आशंका को देखते हुए राजा ने कहा कि मसूद को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और मध्यक्रम में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने की जरूरत है। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त को इसी स्थान पर खेला जाएगा।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article