क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Shan Masood vs Najmul Hossain Shanto: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है। शान मसूद की कप्तानी में मेजबान पाकिस्तान और नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम उतरी।

Image

पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम के कप्तान। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, PAK vs BAN, Pakistan vs Bangladesh 1st Test Match Toss Live: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज से रोमांचक मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद टेस्ट फॉर्मेट में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी विजयी रथ आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। वहीं, नजमुल हुसैन शांतो अपनी कप्तानी में टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 13 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान का पलड़ा काफी मजबूत है। पाकिस्तान की टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, बांग्लादेश की टीम को पहली जीत का इंतजार है।

रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला करीब 4 घंटे की देरी के बाद शुरू होगा। आउटफील्ड गीली होने के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो पाया। अब टॉस दोपहर दो बजे हुआ। मेहमान टीम बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश टॉस टाइम (PAK vs BAN Match Toss Time)

- 10:00 PM

पाकिस्तान और बांग्लादेश स्टेडियम (PAK vs BAN Match Venue)

- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)

अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा।

पाकिस्तान स्क्वॉड (Pakistan Squads)

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) ), शाहीन अफरीदी।

बांग्लादेश स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद। तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article