क्रिकेट

NZ vs WI 1st Test: जेकब डफी ने झटके 5 विकेट, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर ली 96 रनों की बढ़त

NZ vs WI 1st Test: क्राइस्टचर्च में हो रहे न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में ​न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए थे। जवाब में दूसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 167 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए हैं और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 96 रन की हो गई है।

Image

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच

Photo : AP

NZ vs WI 1st Test: शाई होप ने आंखों में संक्रमण के कारण धूप का चश्मा पहनकर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने गेंद को अच्छी तरह से देखा और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 167 रन पर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए और इस तरह से उसने 64 रन की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए हैं और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 96 रन की हो गई है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान टॉम लैथम 14 और डेवोन कॉनवे 15 रन पर खेल रहे थे।

न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 231 रन से आगे शुरू की लेकिन वह इसमें एक रन भी नहीं जोड़ पाया और दिन की तीसरी गेंद पर ही उसकी पारी समाप्त हो गई। इसके बाद जैकब डफी ने 34 रन देकर पांच विकेट लिए। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय छह विकेट पर 157 रन था लेकिन उसने अपने बाकी विकेट केवल 10 रन के अंदर गंवा दिए। यह चारों विकेट डफी ने लिए और इस तरह से अपने टेस्ट करियर में पहली बार एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।

वेस्टइंडीज के केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। होप (56) के अलावा सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल (52) ने भी अर्धशतक लगाया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article