NZ vs SA 2nd ODI Match Updates, New zealand vs South africa Match Live Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका ट्राई सीरीज खेल रही है। इस धमाकेदार श्रृंखला का दूसरा मैच सोमवार (10 फरवरी 2025) को लाहौर में द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह पहली बार है कि ये दोनों टीमें 2023 वनडे विश्व कप के बाद एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
दोनों टीमें मेगा-इवेंट की तैयारी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। यह मैच नए पुनर्निर्मित गद्दाफी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ़ 72 मैच खेले हैं जिसमें से दक्षिण अफ़्रीका ने 42 मैच जीते हैं। दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड ने 25 मैच जीते हैं जबकि 5 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं।
न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत मेजबान पाकिस्तान पर 78 रनों की शानदार जीत के साथ की है। अपनी लय में चल रही न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए दक्षिण अफ्रीका पर भी जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका भी अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका वनडे कब खेला जाएगा? (NZ vs SA 2nd ODI Date and Time)
न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच पहला वनडे शनिवार, 8 फरवरी को होगा।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका वनडे कहां होगा? (NZ vs SA 2nd ODI Venue)
न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच पहला वनडे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका वनडे किस समय शुरू होगा? (NZ vs SA 2nd ODI Time)
न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।वहीं टॉस 9:30 बजे होगा।
भारत में न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका वनडे मैच का सीधा प्रसारण कैसे देखें? (NZ vs SA 2nd ODI Live Telecast in India)
न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच पहला वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका वनडे मैच को लाइव स्ट्रीम कैसे करें? (NZ vs SA 2nd ODI Live Streaming in india)
न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच पहला वनडे फैनकोड ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
