क्रिकेट

India Squad Update: मैनचेस्टर टेस्ट से इन दो भारतीय खिलाड़ियों के बाहर होने पर बीसीसीआई ने लगाई मुहर

India Squad Update: बीसीसीआई ने नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। दोनों चोटिल हो गए थे। रेड्डी बाकी बचे दो मैच से बाहर हो गए हैं जबकि टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे अर्शदीप सिंह भी चोटिल होकर मैनेचेस्टर टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Image

नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह (bcci)

India Squad Update: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चौथे टेस्ट से ठीक पहले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इस पर मुहर लगा दी है। नीतीश कुमार रेड्डी पूरे सीरीज से जबकि अर्शदीप सिंह केवल चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई के अनुसार ' ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को बाएं घुटने की चोट के कारण दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है। नितीश अब जल्द घर लौटेंगे।

इसके अलावा अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है। उन्हें अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते समय बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सेलेक्शन केमेटि ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई 2025 से शुरू होगा।

भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड (India Squad Update)

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर)
  • यशस्वी जायसवाल
  • के.एल. राहुल
  • साई सुदर्शन
  • अभिमन्यु ईश्वरन
  • करुण नायर
  • रवींद्र जडेजा
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • शार्दुल ठाकुर
  • जसप्रीत बुमराह
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • आकाश दीप
  • कुलदीप यादव
  • अंशुल कांबोज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैच की इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे हैं। लीड्स टेस्ट 5 विकेट से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने एजबेस्टन में 336 रन से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। इसके बाद लॉर्ड्स में टीम इंडिया को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के मैनचेस्टर टेस्ट करो या मरो वाला है। सीरीज में बने रहने के लिए उसे हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। मैनचेस्टर में टीम इंडिया आज तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article