क्रिकेट

NZ vs SA 1st Test Live Streaming: द.अफ्रीका की युवा टीम से न्यूजीलैंड की भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें लाइव

New Zealand vs South Africa 1st Test Live Streaming on amazon prime: न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 4 फरवरी से हो रही है। इसे भारत में घर बैठे आसाने से देखा जा सकता है।

Image

न्यूजीलैंड vs द.अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- ICC)

New Zealand vs South Africa 1st Test Live Streaming: न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 फरवरी 2024 से होने वाली है। सीरीज का पहला मैच बे ओवल में खेला जाने वाला है। जब से क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा की है तब से यह सुर्खियां बनीं हुई है।

मेहमान टीम ने दूसरे दर्जे की टीम का चयन किया है जिसमें अनकैप्ड नील ब्रांड को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। द.अफ्रीका के सभी मुख्य खिलाड़ी SA20 के चल रहे दूसरे संस्करण में खेलने में व्यस्त हैं और इसलिए, एक नए रूप वाली प्रोटियाज़ टीम पूरी ताकत वाली कीवी लाइन-अप से भिड़ेगी। ऐसे में यह न्यूजीलैंड के लिए अपने क्रिकेट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका पर पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने का सबसे अच्छा मौका है।

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (NZ vs SA 1st Test Time)

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच रविवार 4 फरवरी से भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कहां खेल जाएगा (NZ vs SA 1st Test venue)

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव? (NZ vs SA 1st Test Live Telecast)

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (NZ vs SA 1st Test Live Streaming)

न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका पहला टेस्ट मैच को भारत में अमेजन प्राइम पर लाइव देखा जा सकता है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

न्यूजीलैंड: टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के (केवल दूसरा टेस्ट), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग

दक्षिण अफ्रीका: नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, त्सेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पैटर्सन, कीगन पीटरसन, डेन पिएड्ट, रेनार्ड वान टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग , खाया ज़ोंडो, एडवर्ड मूर

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article