क्रिकेट

पत्नी हिमानी मोर के साथ पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिले ओलपिंक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की मुलाकात हुई है। नीरज पहले भी पीएम से मिल चुके हैं, लेकिन यह मुलाकात उनके लिए खास थी क्योंकि उनके साथ उनकी पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने खुद इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की।

Image

नीरज चोपड़ा (साभार-X)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की।

इस साल की शुरुआत में एक निजी समारोह में पूर्व टेनिस खिलाड़ी मोर से परिणय सूत्र में बंधने वाले चोपड़ा इस समय किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।

पीएस मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। खेल समेत कई मुद्दों पर हमारी अच्छी बातचीत हुई।’’

चोपड़ा के लिए यह साल मिला-जुला रहा। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर भाला फेंककर यह जादुई आंकड़ा पार किया, लेकिन फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझने के कारण वह सितंबर में विश्व चैम्पियनशिप में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए और आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने बेंगलुरु में अपने नाम पर स्थापित भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी भी की और उसमें जीत हासिल की।

इस स्टार खिलाड़ी ने सत्र की शुरुआत में चेक गणराज्य के दिग्गज जान जेलेजनी को अपना नया कोच नियुक्त किया था। जेलेजनी के नाम पर तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक और भाला फेंक में 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article