क्रिकेट

टूट गया महान शेन वॉर्न का टेस्ट रिकॉर्ड, ये खिलाड़ी बना एशिया का नया 'विदेशी बादशाह'

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2023, 02:57 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ स्पिनर नाथन लॉयन ने बुधवार को भारत के खिलाफ इंदौर टेस्ट की पहली पारी में महान शेन वॉर्न का बड़ा एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

पीटर हैंड्सकॉम्ब और नाथन लॉयन

Photo : AP

इंदौर: टेस्ट क्रिकेट इतिहास के टॉप 5 सफलतम स्पिन गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने बुधवार को भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लॉयन ने 11.2 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैथ्यू कुह्नमेन के साथ मिलकर लॉयन ने भारतीय टीम को पहली पारी में 109 रन पर ढेर करने में अहम योगदान दिया।

एशिया में सबसे सफल मेहमान गेंदबाज

इंदौर टेस्ट में तीन विकेट चटकाकर लॉयन एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मेहमान गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 27 टेस्ट की 50 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 129 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने ये विकेट 31.77 के औसत से चटकाए हैं। एशिया में लॉयन का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ पर्दर्शन 50 रन देकर 8 विकेट और मैच में 154 रन देकर 13 विकेट रहा है।

टूटा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड

लॉयन ने एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले मेहमान गेंदबाज बनने के लिए दिवंगत महान स्पिनर शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉर्न ने एशियाई सरजमीं पर कुल 127 टेस्ट विकेट लिए थे। वहीं इस सूची में तीसरे पायदान पर 98 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article