क्रिकेट

IPL 2024: एमएस धोनी ने टीम के स्टार पेसर को गिफ्ट की स्पेशल जर्सी, प्लेयर ने जाहिर की खुशी

स्वदेश वापस लौट रहे बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को एमएस धोनी ने अपनी दस्तखत की हुई जर्सी गिफ्ट की है। माही से स्पेशल गिफ्ट मिलने पर मुस्तफिजुर रहमान ने खुशी जाहिर की है।

Image

एमएस धोनी ने गिफ्ट में जर्सी हासिल करते मुस्तफिजुर रहमान

MS Dhoni Gifted Signed Jersey to Mustafizur Rahman: चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धाकड़ कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है। धोनी ने CSK के लिए खेल रहे बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी साइन की हुई अपनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी गिफ्ट की है। मुस्तफिजुर ने धोनी से जर्सी गिफ्ट में लेते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की है।

मुस्तफिजुर ने कहा शुक्रिया माही भाई

मुस्तफिजुर रहमान ने धोनी के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा,माही भाई शुक्रिया। आप जैसे दिग्गज खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना एक विशेष अनुभव रहा। हर वक्त मुझपर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया। आपसे बहुमूल्य सलाह मिली मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा। आशा है आपसे जल्दी मुलाकात होगी और हम एक साथ खेलने का मौका मिलेगा।

स्वदेश लौटने से पहले चेन्नई के लिए चटकाए 14 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 9 मैच खेले और इस दौरान 22.71 के औसत और 9.26 की इकोनॉमी के साथ 14 विकेट अपने नाम किए। बांग्लादेश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए मुस्तफिजुर चेन्नई का साथ छोड़कर बांग्लादेश लौट चुके हैं। वो टू्र्नामेंट में आगे शायद ही खेलते नजर आएं। जब मुस्तफिजुर स्वदेश वापस लौटे तब वो सीएसके के लिए सीजन में सबसे सफल गेंदबाज हैं।

मुस्तफिजुर को चेन्नई ने 2 करोड़ में खरीदा

मुस्तफिजुर को दिसंबर में हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। वो इससे पहले भी एक बार स्वदेश वापस लौटे थे और एक मैच सीएसके के लिए नहीं खेल सके थे। चेन्नई को निश्चित तौर पर मुस्तफिजुर रहमान की कमी खलेगी क्योंकि पहले ही दीपक चाहर और मसीथा पथिराना चोटिल हैं और अब मुस्तफिजुर स्वदेश लौट गए हैं। इससे चेन्नई का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article