MS Dhoni Emotional Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में करो या मरो के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। सीएसके का आईपीएल 2024 में सफर एक सदमे के साथ खत्म हुआ। टीम 14 में से केवल 7 मैच जीत पाई और खराब रनरेट के चलते बाहर हो गई। इस हार के बाद टीम के पूर्व कप्तान का दिल टूट गया और वे अकेले ही मैदान से बाहर जाते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मैच को 18 रनों से जीतने की जरूरत थी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करत हुए 218 रन बनाए ऐसे में अगर उन्हें जीतना था तो सीएसके को कैसे भी 200 रन नहीं बनाने देने थे। टीम ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की और सीएसके को शुरुआती झटके दिए। लेकिन बाद में महेंद्र सिंह धोनी और जडेजा ने मैच चेन्नई की ओर खींच लिया। ऐसे में आखिरी ओवर में सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 17 रन चाहिए थे। इस परिस्थिति में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा और सभी को लग रहा था कि मैच आरसीबी के हाथों से फिसल गया। लेकिन धोनी तीसरी गेंद पर आउट हो गए और अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
