क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार पर बौखलाए पूर्व कप्तान, बाबर सहित इन 3 खिलाड़ियों को बाहर करने की रखी मांग

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। इस हार के साथ ही पाकिस्तान में बौखलाहट शुरू हो गई। पूर्व पाकिस्तान ने 3 सीनियर खिलाड़ियों को टी20 टीम से बाहर करने की मांग रख दी। उन्होंने कहा कि इस तीनों खिलाड़ियों का समस खत्म हो चुका है।

Image

भारत-पाकिस्तान (साभार-x)

IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार का साइड इफेक्ट मैच के फौरन बाद दिखने लगा। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में जैसे ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों में बौखलाहट शुरू हो गई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने एक बड़ी मांग रख दी। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 3 सीनियर खिलाड़ियों को फौरन टीम से बाहर करने की मांग रख दी।

खत्म हुआ इन 3 खिलाड़ियों का करियर

मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान की करारी शिकस्त के बाद सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 'शाहीन, बाबर और शादाब का समय अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान की टी20 टीम को नए प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं। मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान टीम के कभी अहम सदस्य थे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। उन्होंने 90 टेस्ट, 288 वनडे और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्रमश: 7,530, 9, 720 और 50 रन बनाए थे।

भारत के खिलाफ इन तीनों ने किया निराश

पाकिस्तान के मैच विनर के तौर पर जाने जाने वाले बाबर आजम, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी तीनों ने इस मुकाबले में निराश किया। शाहीन ने 2 ओवर में 31 रन लुटाए जबकि शादाब खान ने केवल एक ओवर की गेंदबाजी की और उसमें 17 रन खर्चे। जब बल्लेबाजी में बाबर की जरुरत थी तो उन्होंने भी निराश किया। बाबर ने 7 गेंद में 5 रन बनाए और अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया और अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को 114 रन पर रोक दिया। इसके साथ ही भारत ने 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) चटकाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) रन की पारी खेली। उस्मान के अलावा सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article